फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सपा ने लोहिया के सिद्धांतों को गला घोंट दिया: शिवपाल यादव

सपा ने लोहिया के सिद्धांतों को गला घोंट दिया: शिवपाल यादव

Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सपा ने लोहिया के सिद्धांतों को गला घोंट दिया: शिवपाल यादव
उतरौला-बलरामपुर। बसपा से गठबंधन कर सपा ने लोहिया के सिद्धांतों का गला घोंट दिया है। केंद्र में यदि दोबारा भाजपा की सरकार बनी तो संविधान में संशोधन हो सकता है। मैंने नेता जी मुलायम सिंह के साथ मिलकर सपा को खून-पसीने से सींचा। नेता जी ने मुझे धोखा देकर बसपा से हाथ मिलाया है। सपा-बसपा के पैरों में गिर गई है। मायावती ने हमेशा नेता जी को गुंडा बताकर अपमानित किया है।
विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को उतरौला नगर के एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में गोंडा संसदीय क्षेत्र के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुतबुतद्दीन खां उर्फ डायमंड के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में किए गए एक भी वायदे पूरे नहीं किए। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें झूठ के सहारे ही चल रही हैं। खाद, बिजली, डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दाम दिनोंदिन बढ़ रहे है। केंद्र में यदि फिर भाजपा सरकार बनी तो संविधान में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन विश्वसनीय नहीं है। कांग्रेस भी नेतृत्व के संकट से गुजर रही है। किसानों, नौजवानों के लिए किसी भी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। मुस्लिमों की बेहतरी का दम भरने वाली सपा, बसपा तथा कांग्रेस ने आज तक सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की। यदि हमारी सरकार बनी तो हम सभी वर्गों को एक साथ लेकर काम करेंगे। जनसभा को मौलाना अंसार रजा, अली अकबर तथा जिलाध्यक्ष अयाज मुस्तफा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव की जनसभा आज
बलरामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार दोपहर 11.0 बजे गोंडा संसदीय क्षेत्र के रेहरा बाजार स्थित बीपीएस इंटर कालेज में प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में सपा-बसपा के पदाधिकारी तथा क्षेत्रवासी शामिल होंगे। यह जानकारी गोंडा संसदीय क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन प्रत्याशी पंडित सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed