फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

Sat, 23 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
विज्ञापन


बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटराशंकर गांव में शुक्रवार रात मामूली विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने संदीप गुप्ता नाम के व्यक्ति को पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। शनिवार को संदीप गुप्ता की तरफ से भाजपाई लामबंद हो गए। सदर विधायक सहित अन्य भाजपाईयों का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित को प्रताड़ित किया है।
विज्ञापन


संदीप गुप्ता को कुछ लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे गए और डाक्टर को दोबारा मेडिकल करने का दबाव बनाने लगे। इस बात को लेकर डाक्टर से नोक झोंक भी हुई। एसपी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। एसपी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित संदीप गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार रात वह शंकरनगर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने गांव टेढ़पुरवा जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग सड़क पर लेटे थे और ट्रैक्टर आने पर भी नहीं उठे।

संदीप ने विरोध किया तो विपक्षियों ने उससे माचिस मांगा। माचिस न देने पर हयातुल्लाह व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी मेवालाल तालाब प्रभारी सभाजीत सिंह संदीप व हयातुल्लाह को नगर कोतवाली ले आए।

रात में ही संदीप का मेडिकल कराकर हयातुल्लाह व दो अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया। संदीप गुप्ता के बाबा भगई गुप्ता पुराने भाजपाई है। शनिवार सुबह भाजपा खेमा संदीप के पक्ष में लामबंद हो गया।

सदर विधायक पल्टूराम का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित संदीप गुप्ता को ही प्रताड़ित किया है। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य भानु तिवारी व अन्य लोग संदीप का री मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंच गए।

ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जय प्रकाश ने यह कहकर री मेडिकल करने से मना कर दिया कि एक बार मेडिकल हो चुका है। री मेडिकल डीएम व सीएमओ के निर्देश पर डाक्टरों का पैनल ही करेगा। मामले की सूचना पर सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. पीके सिंह को भेजा।

डा. पीके सिंह ने भी मेडिकल करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनसे तीखी नोकझोंक भी की गई। उधर दो पक्षों में बढ़ते तनाव को देखते हुए एसपी राजेश कुमार राय हरकत में आ गए।


एसपी सदर विधायक से मिले और वार्ता की। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी ओपी सिंह को सौंपी गई है। एनसीआर की भी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गांव में दो संप्रदायों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिसिया निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed