{"_id":"59e2587f4f1c1bda538b7568","slug":"61508006015-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 64 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ 64 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.64 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
- नेपाल से सवा 10 किलोग्राम कानपुर ले जा रहा था तस्कर
तुलसीपुर (बलरामपुर)। एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सवा 10 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 64 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्र ने शनिवार को बताया कि, पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नेपाल बार्डर पर एक व्यक्ति को सवा 10 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ पकड़ा गया है। तस्कर की पहचान मुनिका उर्फ देवेंद्र यादव निवासी ग्राम बाबा के महुआ जिला कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई है। तस्कर ये चरस तौलिहवा नेपाल से लेकर कानपुर जा रहा था। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि, उसे ये चरस बलरामपुर के रास्ते कानपुर पहुंचानी थी। इसके एवज में उसे रुपये मिलने थे। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये है। तस्कर को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस के हवाले किया गया है।