{"_id":"5a073baf4f1c1b60678ba908","slug":"51510423471-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाहियों से आरोपियों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाहियों से आरोपियों ने की मारपीट
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाहियों से मारपीट
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में विवादित जमीन पर मिट्टी पाटने को लेकर शनिवार सुबह हुए जानलेवा हमले की जांच करने पहुंचे सिपाहियों के साथ आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अफरातफरी मचने पर सिपाही मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो उतरौला नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में अतुल गुप्ता व अख्तर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह अतुल विवादित जमीन पर मिट्टी पाट रहे थे। अख्तर का आरोप है कि उन्होंने जब मना किया तो अतुल व उनके दोस्त डबलू निवासी मोहल्ला रफीनगर ने मिट्टी पाटने से मना करने पर मारपीट की तथा तमंचे से फायर किया।
फायर मिस होने के चलते अख्तर की जान बच गई। अख्तर भागकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। सिपाही सूरज सिंह, शैलेंद्र वर्मा और करमचंद यादव शिकायत की जांच करने मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी सिपाहियों से भिड़ गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने सिपाहियों से मारपीट शुरू कर दी तो अफरातफरी मच गई। सिपाही मौके से भागकर कोतवाली आए और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही सूरज सिंह की तहरीर पर अतुल व डब्लू के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा तथा अख्तर की तहरीर पर इन्हीं दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो कि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के तेवर को देखकर आरोपी के परिवारीजन घर छोड़कर भाग गए। अतुल के घर से भारी मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर तथा बिना नंबर की एक मारुति वैन बरामद हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।