{"_id":"5bc23752bdec22693b022d10","slug":"41539454802-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने सीएमएस को फोन पर धमकाया- संशोधित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर विधायक ने सीएमएस को फोन पर धमकाया- संशोधित खबर
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक ने सीएमएस को दी धमकी, ऑडियो वायरल
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस को सदर विधायक ने फोन पर धमकी देते हुए अभद्रता की है। सीएमएस डॉ. आरएम गुप्ता ने विधायक ने बातचीत का यह ऑडियो वायरल कर दिया।
जिसके बाद जिले में हड़कंप मचा है। सीएमएस ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीएमएस डॉ. आरएम गुप्ता द्वारा वायरल किए गए इस ऑडियो में सदर विधायक पल्टूराम उन्हें मोबाइल पर धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। विधायक की धमकी के बाद सीएमएस अस्पताल से गायब हैं।
विधायक बोले
सीएमएस ने अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र पर ताला लगवा दिया था। सूचना मिली तो मैंने सीएमएस को फोन कर जनता को परेशान न करने को कहा था।
मैंने सीएमएस के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य महानिदेशक से कर जांच की मांग की है। जांच शुरू हो गई है। इसी से बचने के लिए सीएमएस मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। -पल्टूराम, सदर विधायक बलरामपुर
विज्ञापन
मामले पर पैनी नजर
सीएमएस को विधायक द्वारा धमकी देने की भी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। हालांकि इस संबंध में अभी सीएमएस ने कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया है न ही जानकारी दी है। मामले पर पैनी नजर रखी जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कृष्णा करूणेश, डीएम बलरामपुर
नहीं है मामले की जानकारी
-संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस को धमकी का ऑडियो वायरल होने के मामले में मुझे न तो कोई जानकारी है और न ही सीएमएस ने अवगत कराया है। मामले की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रशासन में सीएमओ की कोई की कोई भूमिका नहीं होती है।
डॉ. कमाल अशरफ, प्रभारी सीएमओ बलरामपुर