फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को पीटकर फांसी पर लटकाया-संशोधित

दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को पीटकर फांसी पर लटकाया-संशोधित

Mon, 26 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को पीटकर फांसी पर लटकाया-संशोधित
विवाहिता को पीटकर फांसी फंदे पर लटकाया
विज्ञापन


बलरामपुर। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पहले नवविवाहिता को जमकर पीटा और फिर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद लाश को घर में छोड़ ससुरालीजन फरार हो गए।

गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस पति, सास-ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


टिकुइया गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती नीलम (22) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व लौकी खुर्द निवासी रक्षाराम से की थी। ससुरालीजन दहेज के लिए नीलम को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर आए दिन नीलम को मारा पीटा जाता था। यह बात नीलम ने कई बार मायकेवालों को बताई थी।

विजय कुमार का आरोप है कि रविवार रात दहेज के लिए पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने पहले नीलम को जमकर पीटा और फिर घर में फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से भाग निकले। पड़ोसी से सूचना मिलने पर जब विजय लौकी खुर्द पहुंचे तो देखा कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। विवाहिता की हत्या के बाद गांव पसरा हुआ है।


कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विजय कुमार की तहरीर पर पति रक्षाराम, ससुर सीताराम, सास श्याम सती, जेठ किशुन प्रसाद तथा जेठानी मीरा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed