{"_id":"59eccb0c4f1c1bf3538b89eb","slug":"31508690700-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों से भिड़े वनमाफिया, साथी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों से भिड़े वनमाफिया, साथी को छुड़ाया
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों से भिड़े वनमाफिया, साथी को छुड़ाया
हरैया सतघरवा-बलरामपुर। सोहेलवा सेंचुरी में वनमाफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। वन विभाग की टीम से भिड़कर कर्मियों को मारा पीटा और साथ व बाइक छुड़ा ले गए।
घटना शनिवार रात सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज के गनेशपुर बीट में हुई है। कुछ वनमाफिया रात में जंगल से अवैध लकड़ी काटकर बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनके बाइक की चाभी भी ले ली।
यह भी बताया जा रहा है कि वनकर्मियों ने आरोपियों के हाथ भी बांध दिए थे। इसी बीच आरोपियों के अन्य साथी मौके पर जुट गए और वनकर्मियों से मारपीट की। वनमाफिया अपने साथी व बाइक को लेकर चले गए। बरहवा रेंजर तिलकराम आर्या मामले की जानकारी देने से कतराते रहे।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव मिश्र ने बताया कि वन माफियों ने अवैध कटान की लकड़ी पकड़ने पर वनकर्मियों के साथ मारपीट की और उनका पैसा भी छीन लिया। रविवार दोपहर वनकर्मी ने हरैया थाने में मामले की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामले के संबंध में एसपी से भी वार्ता की गई। एसपी से वार्ता के बावजूद भी शाम तक थाने में केस दर्ज नहीं हुआ।