{"_id":"5b02fbb04f1c1bd0408b6f47","slug":"21526922160-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
Updated Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
बलरामपुर। अवैध खनन के मामले में एसडीएम तुलसीपुर की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का वीडियो रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम अरुण कुमार शुक्ल को सौंपी है।
डीएम का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों से तमंचे की नोक पर यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि खैरहनिया पहाड़ी नाले में गत शनिवार की रात एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का वीडियो खनन माफियाओं से रिश्वत लेते हुए वायरल हुआ है।
इसके पीछे कहानी यह है कि एसडीएम ने अवैध खनन में लिप्त एक गाड़ी पकड़ कर थाने में सीज करा दी। एक गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एसडीए ने अपने सुरक्षा कर्मियों को मौके पर छोड़ दिया। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा एसडीएम के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि खनन माफियाओं ने तमंचे की नोक पर सुरक्षा कर्मियों का जबरन वीडियो बनाया है। मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इ
स संबंध में एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने से नाराज खनन माफिया ने मेरे खिलाफ साजिश के तहत वीडियो वायरल किया है।