फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पुरानी रंजिश के चलते युवती की गला दबाकर हत्या

पुरानी रंजिश के चलते युवती की गला दबाकर हत्या

Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते युवती की गला दबाकर हत्या
दो महिलाओं की हत्याकर गन्ने के खेत में फेंका शव
विज्ञापन


बलरामपुर। रंजिश के चलते विपक्षियों ने 32 वर्षीय विवाहिता महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। यह आरोप महिला की सास ने पुलिस को दी गई तहरीर में लगाया है। सास की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

थाना कोतवाली देहात में मंगलवार को दी गई तहरीर में काशीराम कालोनी पोखरा विशुनापुर निवासी हसीनाबानो ने कहा है कि सोमवार रात उनकी बहू अतीकुन्निशा(32) पत्नी मोहम्मद रजा नित्यकर्म के लिए घर से बाहर खेत की तरफ गई थी।
विज्ञापन


रात में जब काफी देर तक अतीकुन्निशा वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। मंगलवार सुबह अतीकुन्निशा का शव कोयलरा जाने वाली सड़क के किनारे गन्ने के खेत में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीनाबानो का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी जुगनू तथा उनके तीन बेटे दयाशंकर, तारबाबू व लोला ने मेरी बहू की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हसीनाबानो की तहरीर पर जुगनू, दयाशंकर, तारबाबू व लोला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

लगातार हत्याओं से थर्राया इलाका

थाना कोतवाली देहात में एक सप्ताह के अंदर ताबड़तोड़ हुई दो हत्याओं ने जहां पुलिस को चकरघिन्नी कर दिया है वहीं इलाके के लोग दहशतजदा है।

बीते दिनों खमौवा गांव के पास युवक विशाल सैनी की हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि अतीकुन्निशा की हत्या ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए है।

हत्या के बदले हत्या की आशंका
अतीकुन्निशा की हत्या की नीव करीब 8 महीने पुरानी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व जुगनू के घर की एक लड़की की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतका के पति मोहम्मद रजा तथा उसके भाई समीर को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में मोहम्मद रजा व समीर जेल में है। तभी से जुगनू का परिवार बदले की आग में जल रहा था। संभव है कि अतीकुन्निशा की हत्या इसी कड़ी में की गई हो।



शौच को निकली महिला को मारडाला

रुपईडीह गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव के मजरे पदारथ पुरवा में सोमवार की शाम को शौच के लिए घर से निकली दलित महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

दो घंटे की तलाश के बाद परिवार वालों को महिला की लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कौड़िया थाने में तहरीर दी है।

कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव के मजरे पदारथ पुरवा के रहने वाले दलित रामफेर के मुताबिक सोमवार की देर शाम उसकी पत्नी नइका(42) घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

पत्नी को देर होता देख रामफेर उसकी तलाश करने बाहर निकला लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उसने अपने पड़ोसियों को सूचना दी तो सभी नइका की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद नइका का शव उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

नइका के गले, गाल व हाथ पर गंभीर चोट के निशान थे। नइका की लाश को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आनन फानन में ग्राम प्रधान लाल साहब श्रीवास्तव ने इसकी सूचना कौड़िया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्रामीणों ने नइका की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। नइका के पति रामफेर ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कौडिय़ा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है मगर अभी तक हत्या के मोटिव को तलाश नही पाई है। थानाध्यक्ष शैंलेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

छह बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कोटिया मदारा गांव के मजरे पदारथपुरवा गांव के रहने वाली नइका की हत्या ने पूरे गांव को हिला दिया है। गांव वालों के अनुसार नइका स्वभाव से बेहद सीधी थी। उसके पति रामफेर के मुताबिक उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।


ऐसे में उसकी मौत पर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं नइका की मौत से उसके छह बच्चे अनाथ हो गए हैं। बड़ी बेटी गीता, निशा व बेटा सोनू,किशन, राहुल व सूरज का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed