फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बच्चों के विवाद में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन

झौहना गांव के मजरा उपाध्यायपुरवा में हुई घटना
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के झौहना गांव के मजरा उपाध्यायपुरवा में गुरुवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले, साथ ही एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। मौके पर खोखे भी पाए गए हैं। एक ही पक्ष के आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपाध्यायपुरवा निवासी डांडेकर नरायन गिरि (38) पुत्र राम सागर गिरि ने बताया कि गुरुवार को उनका बेटा बृजेश कुमार गिरि (10) पढ़ने गया था। झौहना गांव के कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे थे। दबाव बनाने के लिए झौहना गांव के 7-8 लड़के उनके घर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने लड़कों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद झौहना गांव के लड़के घर जाकर 60-70 लोगों को बुलाकर लाए और हमला कर दिया। हमले में नरायन के साथ-साथ ऊषा देवी (500, श्यामपता (70), पुष्पलता (35), ननकऊ (36), मोतीराम (35), उदयप्रताप (21) व प्रेमवती (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर लाठी-डंडे के साथ-साथ विपक्षियों ने हवाई फायरिंग भी की है। मौके पर खोखे भी पाए गए हैं। विपक्षी रक्षाराम ने बताया कि नरायन गिरि व उनके साथियों ने पहले हमला किया था। थानाध्यक्ष देहात संजय कुमार ने बताया कि नरायन गिरि की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के झौहना निवासी अधिवक्ता रक्षाराम ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed