फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   घने कोहरे के चलते हुए हादसे में चली गई युवक की जान

घने कोहरे के चलते हुए हादसे में चली गई युवक की जान

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हुए हादसे में चली गई युवक की जान
कोहरे में वाहन की टक्कर से गई युवक की जान
विज्ञापन


महराजगंज तराई-बलरामपुर। घने कोहरे के चलते सोमवार देर शाम बौद्घ परिपथ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार बाइक सहित सड़क के किनारे पानी में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवारीजनों के मुताबिक युवक की जेब में रखा करीब 42 हजार रुपया भी गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन



महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी गोमती प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र कुमार उर्फ ननके सोमवार को अपने ननिहाल जनपद सिद्घार्थनगर के ग्राम धनौढ़ा गया था। धर्मेंद्र को ननिहाल से 46 हजार रुपया लेकर घर आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम धर्मेंद्र ने फोन कर बताया कि पैसे मिल गए है वह घर आ रहा है और तुलसीपुर पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में लौकहवा गांव के निकट शाम करीब सात बजे घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार वाहन ने धर्मेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी।

धर्मेन्द्र बाइक सहित सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया और मौके पर ही धर्मेन्द्र की मौत हो गई। परिजनों को धर्मेन्द्र के मौत की सूचना मंगलवार सुबह मिली। गोमती प्रसाद ने बताया कि धर्मेन्द्र की जेब में मात्र 4600 रुपए ही मिले हैं।

उसकी जेब से करीब 42 हजार रुपया गायब है। मौके पर पहुंचे एएसपी एसके सिंह व सीओ सिटी तथा सीओ तुलसीपुर ने परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।


उधर मंगलवार को भी सर्दी व शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से 8 तक के सभी विद्यालयों की 11 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed