{"_id":"59c4060c4f1c1bb2688b5b71","slug":"181506018828-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत
बलरामपुर। ट्रांसफार्मर से जमीन में उतर रहे करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गुरुवार शाम नगर के बड़ी इमली चौराहा निवासी मोती ने बताया कि उनका पुत्र काशी प्रसाद चौराहे के निकट लगे ट्रांसफार्मर के पास खेल रहा था। मोती व अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से आसपास करंट उतर रहा था। अचानक काशी प्रसाद करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। लोगों ने आक्रोशित होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नीतेश सिंह व नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।