{"_id":"5ab533344f1c1be73f8b4938","slug":"151521824564-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 16 परिवारों की घर गृहस्थी तबाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से 16 परिवारों की घर गृहस्थी तबाह
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से 16 परिवारों की घर गृहस्थी तबाह
बलरामपुर। तीन गांवों में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने 16 परिवारों की घर गृहस्थी तबाह कर दी। देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर मेले में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना में एक लड़की का पैर भी झुलस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शेरग्रंज घिसियावन डीह में शुक्रवार दोपहर भदई के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भदई के घर में रखी बाइक धमाके के साथ जल गई और 10 हजार नकदी समेत घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
आग ने पड़ोसी सुरजन, सहजू, मोहन, सोमई, मंगरे, दिलीप, चैतू, प्यारे, ठाकुर प्रसाद, झिनकन, रूपे सहित कुल 14 लोगों की घर गृहस्थी जलाकर राख कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्राम रेड़वलिया निवासी विफई के घर अज्ञात कारणों की लगी आग ने 12 हजार नकदी समेत घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घटना में एक मवेशी की जलकर मौत हो गई।
रेहरा बाजार के अहिरौली बुजुर्ग भगतन डीह निवासी दुर्गावती के घर गुरुवार रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने घर गृहस्थी जलाकर राख कर दी। घटना में 12 हजार नकदी समेत करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गुरुवार रात ही देवीपाटन शक्तिपीठ स्थित देवीपाटन रानी धर्मशाला में खाना बनाते समय श्रद्धालु गोविंद बहादुर श्रीवास्तव के रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
गोविंद ने धर्मशाला में किराए पर कमरा लिया था। आग की चपेट में आकर गोविंद की बेटी साक्षी (14) के पैर झुलस गए। देवीपाटन पुलिस चौकी प्रभारी राजकिशोर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर कंबल व पानी की मदद से आग पर काबू पाया और भीड़ भरे इलाके में बड़ा हादसा होने से बचा लिया।