फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप

Sat, 01 Jul 2017 09:35 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप
थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा कराने का आरोप
विज्ञापन

-सत्ता पक्ष भी कर रहा है विपक्षियों की मदद
-ग्राम रेहरा चौकी में विवादित भूमि पर अवैध निर्माण का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस द्वारा विवादित जमीन पर जबरन कब्जा कराने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस के साथ-साथ सत्ता पक्ष के लोग भी विपक्षी की मदद कर रहे हैं। पीड़ित ने डीआईजी, डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण रोके जाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

डीआईजी, डीएम तथा एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा निवासी बरसाती लाल यादव ने कहा है कि उनका गांव में जमीन का विवाद विपक्षी से चल रहा है। न्यायालय ने विवादित भूमि गाटा संख्या 174 कुल रकबा 14 डिस्मिल पर स्थगन आदेश दे रखा है। बरसाती का आरोप है कि पचपेड़वा थानाध्यक्ष विपक्षी भगौती प्रसाद से साठगांठ कर जमीन पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। विपक्षी शनिवार को जमीन पर नींव खोद दीवार का निर्माण कर रहा है। बरसाती का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत थानाध्यक्ष से की तो थानाध्यक्ष उन्हें पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है। बरसाती का कहना है कि विपक्षी को सत्ता पक्ष के लोग भी मदद दे रहे हैं। बरसाती ने अधिकारियों से जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण रोके जाने तथा मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पचपेड़वा ज्ञानेन्द्र पांडेय ने बताया कि भगौती प्रसाद अपनी बैनामाशुदा जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। बरसाती द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार व बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed