{"_id":"59a06da94f1c1b393a8b48fa","slug":"111503686057-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों शिक्षामित्र दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों शिक्षामित्र दंपति की मौत
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में शिक्षामित्र दंपती की मौत
-परिजनों का दावा घर में आग लगने पर हुआ हादसा
-सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में घटना से सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार रात शिक्षामित्र तथा उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि घटना घर में अचानक आग लगने के चलते हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
ग्राम नेवादा निवासी अब्दुल मजीद ने बताया कि गुरुवार रात उनके भाई अब्दुल वहीद के घर आग लग गई। वहीद आग में घिर गए। पत्नी अजबुन्निशा की नींद खुली तो वह पति को बचाने के लिए दौड़ी। अचानक अजबुन्निशा गिर पड़ी। सिर में गहरी चोट लगने के चलते अजबुन्निशा बेहोश हो गई। शोर मचने पर परिवारीजन दौड़े। इसी बीच आग से घिरे अब्दुल वहीद बाहर भागे और बगल स्थित मस्जिद में खुद को बचाने के लिए चटाई ओढ़ ली। दोनों लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर ले जाया गया। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद अजबुन्निशा को मृत घोषित कर दिया तथा वहीद को गंभीर हालत में गोंडा रेफर कर दिया। गोंडा में इलाज के दौरान अब्दुल वहीद की भी मौत हो गई। अब्दुल वहीद शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षक बने थे। मौके पर पहुंचे उतरौला सीओ इंद्रजीत सिंह तथा एसएचओ रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारणों का पता चल जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
बाक्स
समायोजन निरस्त होने से घर में मची थी कलह
बीते दिनों समायोजन रद्द होने के बाद अब्दुल वहीद अवसाद ग्रस्त हो गए थे और पत्नी से अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी करते थे। नौकरी जाने के बाद वहीद अपनी संतानों की परवरिश को लेकर परेशान रहते थे। वहीद के पास मात्र पांच बिस्वा जमीन थी। नौकरी जाने के बाद वहीद परिवार को लेकर परेशान रहते थे। इसी परेशानी के चलते वह चिड़चिड़े हो गए थे और अक्सर पत्नी के साथ उलझ जाते थे। गुरुवार रात की घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।