फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड का शिकार बना मासूम

नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड का शिकार बना मासूम

Wed, 06 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड का शिकार बना मासूम
हाईवे पर रफ्तार ने ली मासूम की जान
विज्ञापन


बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के हसुवाडोल गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय मासूम को रौंद डाला। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

ग्राम लालाजोत मिश्रौलिया निवासी माता प्रसाद उर्फ मतई का परिवार मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे हसुवाडोल गांव के निकट घर की लड़की को ससुराल जाने के लिए छोड़ने आया था। लड़की को टैम्पो में बैठाने के बाद बालकराम उर्फ बलराम (8) नेशनल हाईवे पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बलराम को रौंद दिया। सड़क पर ही बलराम के चीथड़े उड़ गए। बच्चे के साथ हुई दुर्घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया। बच्चे की मां पार्वती उर्फ माया देवी सड़क पर बच्चे की लाश के टुकड़े देखकर बेहोश हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक कब्जे में ले ली गई है। मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed