{"_id":"6367ec738c199e5db4286322","slug":"crime-meeting-balrampur-news-lko6559253155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर कसें शिकंजा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर कसें शिकंजा : एसपी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन सभागार में रविवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी राजेश सक्सेना ने अपराध की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को लुटेरे, शातिर चोर व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। हिदायत दी कि महिलाओं व बच्चों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मासिक गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखी जाए।
यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत का समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाए। साइबर शाखा में कार्य के लिए योग्य आरक्षियों की तैनाती कर साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। लंबित विवेचनाओं व प्रार्थनापत्रों की जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए अपहृत की बरामदगी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि संभ्रांत व्यक्तियों के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इस बात का ध्यान रखा जाए कि आम जनमानस से कोई दुर्व्यवहार न हो। गोष्ठी में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ नगर दरवेश कुमार, सीओ ललिया राधा रमण सिंह, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह, सीओ उतरौला उदयराज सिंह, सीओ सदर ज्योति श्री व प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के तहत पुलिस की कार्यप्रणाली, जन समस्याओं के निस्तारण, जनता के प्रति व्यवहार व जनता के संतुष्टी के संबंध में बेहतर कार्य करने पर पांच थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया है। एसपी राजेश सक्सेना ने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में पहला स्थान प्राप्त करने वाले पचपेड़वा इंस्पेक्टर आलोक राय सहित महराजगंज तराई इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, गैसड़ी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह चौहान, नगर कोतवाली संजय कुमार दुबे व कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।