फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

गोवंशों को मारने में शामिल दो बदमाशों को दबोचा

Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-7-बलरामपुर के सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती घायल बदमाश।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। गोवंशों की हत्या में शामिल दो बदमाशों को सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। जबकि घटना में शामिल दो अन्य बदमाश फरार हो गए हैं। कट्टा, कारतूस, गोमांस व गोहत्या करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने पुलिस पर कट्टे से फायर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ उतरौला उदयराज सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना राज कुमार सरोज के नेतृत्व में गोवंशों की हत्या करने वाले बदमाशों की धर-पकड़ के लिए टीम गठित की गई। एएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार को बताया कि ग्राम अचलुपर घाट के पास गोकशी की घटना हुई थी। सादुल्लाहनगर थाने में केस दर्जकर पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने चपरतलवा गुलरिया घाट के पास वाहन से जा रहे बदमाशों को रोका। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के अमीन पुरवा के मजरा भलुहिया निवासी दीन मोहम्मद उर्फ पप्पू व सरातुल्लाह, अचलपुर घाट निवासी साजिद अली उर्फ चिनकाऊ और उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गड़रिया मजरा इटईरामपुर निवासी सैदुल रहमान उर्फ फैजू को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर बदमाशों ने कट्टे से फायर कर भागने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लग गई, जिससे बाल-बाल बच गए। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दीन मोहम्मद उर्फ पप्पू व साजिद अली उर्फ चिनकाऊ के पैर में गोली लगी जिससे दोनों घायल हो गए। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों को सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया। फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम के सदस्य वरिष्ठ एसआई, हरे कृष्ण उपाध्याय, एसआई शिवाकांत राय, मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह, अजय सिंह, रमेश सिंह, राम मिलन यादव, मनोज सिंह, समीर पांडेय कैलाश यादव, आरक्षी रमेश कुमार व अनिल सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed