फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

कोविड-19 से संबंधित एप बनाकर की जा रही ठगी

Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
बलरामपुर। कोरोना संकट काल में साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधी कोविड-19 से संबंधित एप बनाकर नए तरीके से ठगी कर रहे हैं। एप के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर व सुगर की जांच के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही है। ऐसे साइबर अपराधियों से सतर्क रहें। इस तरह के फर्जी एप को इंस्टाल न करेें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बुधवार को साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसे एप इंस्टाल करने के बाद फोन पर ही फोटो अपलोड करने, फ्लैशलाइट या फिंगर प्रिंट देने के बाद जांच रिपोर्ट देने का दावा करती है।
विज्ञापन

यह एप्लीकेशन लेनदने के लिए प्रयोग होने वाली ई-वालेट की आईडी, पासवर्ड, स्क्रीनलॉक या फिंगर प्रिंट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आप के फोन से चुरा सकती है। साथ ही आपके फोन में सुरक्षित व्यक्तिगत फोटो या वीडियो भी चोरी हो सकती है। ये एप्लीकेशन आपके इनबॉक्स के मैसेज को भी पढ़ सकते है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि इस तरह का कोई भी एप्लीकेशन अपने मोबाइल फोन पर इंस्टाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी एप्लीकेशन को इंस्टाल करते समय परमीशन मांगने पर लिमिटेड परमीशन ही दें। एप्लीकेशन इंस्टाल करते समय यदि आपसे फिंगर प्रिंट, आधार कार्ड नंबर, फोटो या बैंक डिटेल आदि के बारे में जानकारी मांगी जाती है तो उसे किसी भी हालत में न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed