फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Create help desk in post office to help women

Balrampur News: महिलाओं की सहायता के लिए डाक घर में बनाएं हेल्प डेस्क

Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Create help desk in post office to help women
बलरामपुर। गोंडा मंडल की डाक अधीक्षक किरन सिंह ने प्रधान डाकघर का औचक निरीक्षण कर महिला खाताधारकों के लिए हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया। डाक विभाग द्वारा जून को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें एक करोड़ रुपये का बीमा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए डाक कर्मियों को विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि विशेष माह के तहत प्रधान डाकघर को पांच लाख, उप डाकघर को दो लाख व ग्रामीण डाक सेवकों को 20-20 हजार रुपये का बीमा का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाया जा रहा है। बताया कि 18 से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यक्तिगत स्तर पर एक लाख रुपये का प्रीमियम देने वाले को 21 जून को गोंडा में आयोजित मेगा कैंप में गाेरखपुर डाक परिक्षेत्र के निदेशक सम्मानित करेंगे। बताया कि अटल पेंशन योजना को लेकर विशेष प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला खाताधारकों से संवाद भी किया। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक रवि श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर राजकुमार मिश्र, सत्यव्रत तिवारी, एसएन शुक्ल, बीपी यादव, अशोक सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed