{"_id":"68d179641abe913eb0055e4a","slug":"cow-smuggler-bengali-banjaras-property-worth-rs-10-lakh-seized-balrampur-news-c-99-1-brp1008-133913-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गो तस्कर बंगाली बंजारा की 10 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गो तस्कर बंगाली बंजारा की 10 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
बलरामपुर।
कुख्यात गो तस्कर बंगाली बंजारा की 10 लाख रुपये की संपत्ति सोमवार को प्रशासन ने कुर्क कर दी। डीएम पवन अग्रवाल के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महराजगंज तराई क्षेत्र के बंजारा टोला निवासी गैंगस्टर बंगाली के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से एक सितंबर 2025 को आरोपी बंगाली के खिलाफ दायर मुकदमे में कुर्की का आदेश जारी किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार बंगाली की ओर से अपराध के माध्यम से 10 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हुआ। नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल की मौजूदगी में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष ललिया सत्येंद्र कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष महराजगंज तराई अखिलेश कुमार पांडेय की टीम भी इस दौरान मौजूद रही। पुलिस के अनुसार बंगाली पर गो तस्करी, मारपीट व धमकी देने के कई मुकदमे दर्ज हैं।