फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   court,rape,decision

दुष्कर्म के आरोपी को 15 वर्ष का कठोर कारावास

Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
court,rape,decision
बलरामपुर। एफटीसी प्रथम ने दुराचार के एक दोषी को 15 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी को एक लाख रुपये अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जानकारी देते हुए अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रणधीर सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली में आठ जुलाई 2019 को एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उसने पूजा-पाठ के लिए फूलचंद्र द्विवेदी निवासी ताजपुर कोतवाली देहात जनपद गोंडा को घर पर बुलाया था। रात को पूजा कराने के बहाने फूलचंद्र ने मेरी बेटी को तंत्र मंत्र करके बेहोश कर दिया तथा दुराचार किया। बेटी ने होश आने पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य होने पर विवेचक ने फूलचंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर फूलचंद्र को जेल भेज दिया गया। विवेचक ने फूलचंद्र को प्रथम दृष्टया दुराचार का आरोपी मानते हुए आरोप पत्र न्यायालय पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान सरकारी अधिवक्ता ने 9 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने फर्जी फंसाए जाने की दलील देते हुए फूलचंद्र को निर्दोष बताया। सरकारी अधिवक्ता ने पूजा पाठ के नाम पर बहलाकर दुराचार करने को एक जघन्य अपराध व आस्था से खिलवाड़ करने की दलील देते हुए कठोर सजा देने की अपील की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद एफटीसी प्रथम विनोद कुमार पंचम ने फूलचंद्र द्विवेदी को दुराचार का दोषी मानते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए का अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी फूलचंद्र को एक वर्ष का अधिक कारावास भुगतना पड़ेगा। अर्थदंड की आधी राशि न्यायाधीश ने पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed