{"_id":"6a8b3fd9ff45ed68cc05c884","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-speeding-bike-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153729-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल
Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा। क्षेत्र के एनएच-730 पर रामनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रामनगर निवासी गोवर्धन (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह पचपेड़वा से बाइक से अपने घर रामनगर जा रहे थे।
चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल को तुलसीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसी सब्बू खान ने बताया कि हादसे में गोवर्धन के हाथ-पैर टूट गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।