{"_id":"64690448fcce04ebfc001897","slug":"court-district-judge-advocate-balrampur-news-c-13-1-246633-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों को न्याय दिलाएं अधिवक्ता : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों को न्याय दिलाएं अधिवक्ता : जिला जज
Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके इसके लिए न्यायपालिका व अधिवक्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए। मुकदमों का निस्तारण कराने में अधिवक्ता सहयोग करें। अधिवक्ताओं के सहयोग से ही वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सकता है।
ये बातें शनिवार को नवीन न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए नवागत जिला जज अनिल कुमार झा ने कही। उन्होंने कहा कि न्यायालय के कार्यों में परेशानी आने पर अधिवक्ता न्यायिक अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। अधिवक्ताओं का सुझाव लेकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। वाहन दुर्घटना प्राधिकरण अध्यक्ष राम मिलन सिंह ने बार संघ पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुकदमों के तेज निस्तारण में सहयोग की बात कही। इस दौरान न्यायिक अधिकारी अभिनतम उपाध्याय, जहेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार, विमल प्रकाश आर्य, बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, दयाशंकर पांडेय, अजय बहादुर सिंह, अमित कुमार पांडेय, विवेक कुमार पांडेय, राज कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, अशोक कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा व लाल जी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।