फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Counting personnel will get training from tomorrow

मतगणना कार्मिकों को कल से मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 28 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Counting personnel will get training from tomorrow
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए कार्मिकों को 30 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमएलके पीजी कॉलेज व एमपीपी इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन पालियों में 2464 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो मई को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार 224 टेबुल पर मतगणना कराई जाएगी जिसमें ट्रेनिंग पाने वाले मतगणना कार्मिक वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की प्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक व सीडीओ रिया केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि वोटों की गिनती कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 30 अप्रैल व एक मई को एमएलके पीजी कॉलेज और एमपीपी इंटर कॉलेज में तीन पालियों में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में प्रात: 9 से 11 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और तीसरी पाली में तीन बजे से सायं पांच बजे तक सभी मतगणना कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर की टीमें प्रशिक्षण देंगी। 16 मास्टर ट्रेनरों को 29 अप्रैल को विकास भवन सभागार में आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विकास भवन सभागार की बैठक में पीडी अनिल कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत कुमार मास्टर ट्रेनरों को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के संबंध में जानकारी देंगे।
विकास भवन सभागार में 29 अप्रैल को होने वाली बैठक में मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार पांडेय, वेद मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार ओझा, सत्य प्रकाश पाठक, रामलाल विश्वकर्मा, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, उमेश चंद्र, शैलेंद्र प्रताप सिंह व रिजर्व मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सोनकर, विजय कुमार यादव, मनोज कुमार सैनी, रीतेश कुमार अवस्थी, अनवर अहमद अंसारी, अरुण कुमार मिश्र व कमाल अहमद को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
29 अप्रैल को होने वाली बैठक में सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ व निर्वाचन अधिकारियों को भी उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को मतगणना कार्मिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का जिम्मा सौंपा गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने चेतावनी दी है कि मतगणना कार्य में शिथिलता बरतने, बिना सूचना के गायब रहने और दिशा निर्देश का पालन न करने वाले के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed