फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Counting of votes will be done on 100 tables, 600 personnel will be deployed

Balrampur News: 100 मेजों पर होगी मतगणना, लगाए जाएंगे 600 कर्मी

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 100 tables, 600 personnel will be deployed
बलरामपुर। प्रशासन ने निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। पांचों निकायों में मतगणना के लिए 100 मेज लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 600 कर्मियों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले के पांचों नगर निकायों की मतगणना 13 मई की सुबह से शुरू होगी। इसमें बलरामपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में कराई जाएगी, जबकि उतरौला की मो. युसुफ उस्मानिया इंटर कॉलेज उतरौला में होगी। तुलसीपुर, पचपेड़वा व गैसड़ी की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति तुलसीपुर में कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



पहले प्रशासन ने एक टेबल पर पांच बूथ की गणना कराने की तैयारी की थी, इसके लिए 126 मेजों को लगाने की योजना बनाई गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। एक मेज पर बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। ऐसे में 100 मेज लगाने की योजना है। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि हर मेज पर पांच-पांच कर्मियों को लगाया जाएगा। साथ ही रिजर्व में भी कर्मचारी रहेंगे। ऐसे में करीब 600 कर्मी मतगणना में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उतरौला में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने रविवार को मो. युसुफ उस्मानिया इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed