{"_id":"608c3d908ebc3e8d35341ff2","slug":"counting-of-cctv-cameras-will-be-held-from-tomorrow-balrampur-news-lko5763586177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कल से होगी काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कल से होगी काउंटिंग
विज्ञापन
बलरामपुर। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती कराई जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर दो मई को आठ बजे से पंचायत चुनाव के वोटों की गणना शुरू होगी।
सभी मतगणना स्थलों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से वोटों की गिनती कराने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से विजयी उम्मीदवारों के जश्न पर रोक लगा दी गई है। है। ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में लड़ने वाले उम्मीदवारों के वोटों की गिनती जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दो मई को प्रात: आठ बजे से एक साथ शुरू हो जाएगी।
मतगणना कराने वाले सभी कार्मिकों को केंद्रों पर प्रात: छह बजे उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी मतगणना स्थलों पर टेबल तैयार किए जा रहे हैं। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में न्याय पंचायतवार मतगणना कराने की तैयारियां की जा रही हैं।
जिले में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 20 से अधिक बूथ वाली जिले में 22 न्याय पंचायतें हैं जहां पर दो-दो अधिक टेबल लगाई जाएगी। सभी न्याय पंचायतों में मतगणना कराने के लिए जिले में कुल 224 टेबुल लगाने की योजना प्रशासन की तरफ से तैयार की जा रही है।
प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। सभी टेबल पर एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर सहित तीन-तीन मतगणना सहायक व एक-एक अतिरिक्त मतगणना कार्मिकों को लगाया जाएगा। 12-12 घंटे की शिफ्ट में गिनती कराई जाएगी।
मतगणना के लिए 2240 कार्मिकों को लगाया जाएगा। इमरजेंसी के लिए रिजर्व में 10 प्रतिशत अधिक मतगणना कार्मिकों को रखा गया है। मतगणना कराने के लिए 2464 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।