फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   counting,force

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में आठ बजे से होगी मतगणना

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
counting,force
फोटो-6/7-बलरामपुर के मंडी समिति मतगणना स्थल पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते एसपी हेमंत कुटिया? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मंडी समिति परिषद, भगवतीगंज में 10 मार्च की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दो कंपनी पैरामिलिट्री व दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तीन मार्च से एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। मतगणना के दिन चारों सर्किल के सीओ के साथ स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। सभी जवानों को पाली वार ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना पूरी होने तक फोर्स को तैनात रहने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह बातें एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को को मंडी समिति परिषद भगवतीगंज में मतगणना की ड्यूटी के लिए तैनात पैरामिलेट्री, पीएसी व जिले की पुलिस बल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से काउंटिंग कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दिशा-निर्देश दिया है। तीन तरीके की बैरिकेडिंग कराई गई है। पहली बैरिकेडिंग आइसोलेशन की है। स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक का रूट निर्धारित है। दूसरी बैरिकेडिंग इनर कार्डल है, जिसमें बाउंड्री की व्यवस्था है। आउटर कार्डल में काउंटिंग स्थल के बाहर का सुरक्षा घेरा बनाया है। तीनों तरीकों के बैरिकेडिंग में फोर्स तैनात की गई है। आइसोलेशन बैरिकेडिंग में पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। इनर कार्डल में पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। आउटर कार्डल में सुरक्षा घेरों के बिंदु तैयार किए गए हैं। सभी सुरक्षा कर्मियों को पाली वार ड्यूटी दी गई है। चारों सर्किल सीओ तीनों तरीके के बैरिकेडिंग की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 19 इंस्पेक्टरों, 41 सब इंस्पेक्टरों, 282 पुरुष व 40 महिला पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। द्वितीय पाली में इसी तरह की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ट्रैफिक के 17 जवानों को आउटर कार्डल में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैनात कर दिया गया है। बैठक में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ ललिया राधारमण सिंह, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह व पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतों की गणना कराई जाएगी। वीडियोग्राफी से मतगणना कार्यों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मतगणना कार्य में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतगणना कार्य शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं।
मतगणना तक रहेगा रूट डायवर्जन
काउंटिंग प्रक्रिया पूरी होने तक भगवतीगंज चौराहे से फुलवरिया बाईपास चौराहे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए रुट डायवर्जन कर दिया गया है। गुरुवार को सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। उतरौला से गोंडा जाने वाले वाहनों को भगवतीगंज न जाकर नहर बालागंज से फुलवरिया बाईपास होकर जाना होगा। गोंडा से बलरामपुर शहर आने व जाने वालों को फुलवरिया बाईपास से नहर बालागंज भगवतीगंज होकर आवागमन करना होगा।

बलरामपुर से गोंडा जाने वालों को भगवतीगंज चौराहे से नहर बालागंज फुलवरिया बाईपास से जाना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र भगवतीगंज, फुलवरिया बाईपास, केमिकल रोड मोड़ व चीनी मिल गेस्टहाउस के सामने मोबाइल बैरियर लगा दिए गए हैं। मतगणना की समाप्ति तक गन्ने की गाड़ियां पूर्ण रूप से चीनी मिल आने के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। गन्ने के वाहनों को मेवालाल चौकी, कोतवाली देहात, बहादुरापुर व नहर बालागंज के पास रोका जाएगा। मतगणना पूरी होने के बाद जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed