फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   counting

मतगणना कराने की बारीकियों से लैस हुए 304 कर्मचारी

Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
counting
बलरामपुर। मतगणना कराने वाले 304 कर्मचारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को एमएलके महाविद्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 10 मार्च को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम में भरे वोटों की गिनती करनी है। प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के वोटों के गिनती करने वाले 304 कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय के दो सभागार में एक साथ दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। जिले के चार विधानसभा सीटों पर 228 कर्मचारी वोटों की गिनती कराएंगे। गणना के लिए उन्हें बारीकियां सिखाई गईं। ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक लाने व ले जाने वाले 76 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया। 10 मार्च को कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना कार्य समय से प्रारंभ किया जा सके। ईवीएम में पड़े मतपत्रों की गणना निष्पक्ष ढंग से करने के तरीके सिखाए गए। मतगणना स्थल में कर्मचारी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के आरओ/एसडीएम मंगलेश दूबे, गैसड़ी के आरओ/अपर एसडीएम ओम प्रकाश, उतरौला के आरओ/एसडीएम संतोष ओझा व सदर के आरओ/एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने सभी कर्मचारियों को मतगणना संबंधित बारीकियां सिखाई। प्रत्येक विधानसभा में मतगणना की 14-14 टेबुल लगाई जाएंगी। सभी टेबुल पर माइक्रो आर्ब्जवर मौजूद रहेंगे। सभी कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी गई। समस्या आने पर आरओ व एआरओ को सूचना देंगे, जिससे गणना कार्य बाधित न हो। पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीएसटीओ संजीव कुमार, एडीएसटीओ रंजीत कुमार, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीआईओएस गोविंद राम, सीडीपीओ सतेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी व रोहित कुमार ने कर्मचारियों को मतगणना कराने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed