{"_id":"69fe1f2433315709500c3aa0","slug":"councilors-of-clean-wards-will-be-honored-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147863-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वच्छ वार्डों के सभासदों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वच्छ वार्डों के सभासदों को मिलेगा सम्मान
Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर आदर्श नगरपालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छ वार्डों के सभासदों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। नगरवासियों से नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों का मूल्यांकन साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और नागरिक सहभागिता के आधार पर किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों के सभासदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इससे उनमें अपने वार्ड को स्वच्छ रखने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सभासदों से अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने, प्लास्टिक के सामानों का कम इस्तेमाल करने और आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।