फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona fighters are busy serving migrants

कोरोना योद्धाओं की मदद में लोगों ने बढ़ाया हाथ

Mon, 18 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Corona fighters are busy serving migrants
तुलसीपुर (बलरामपुर)। माह ए रमजान में रोजा रखकर तुलसीपुर नगर के चिकित्सक/नीमा अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शरीफ खान अपनी पत्नी शमा खान व पुत्री नूर उजमा के साथ प्रवासियों की मदद में हाथ बढ़ा रहे हैं। फ्रंट लाइन योद्धा के रूप में सेवा देने के साथ प्रवासियों की मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नीमा अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि प्रतिदिन निशुल्क चिकित्सीय सलाह के साथ प्रवासियों को पेयजल, बिस्कुट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। रोजा रखने के साथ-साथ पत्नी व बेटी भी सहयोग कर रही हैं। सभी लोग प्रवासियों की मदद में तत्पर रहते हैं। गैसड़ी संवादसूत्र के अनुसार मुस्कान जन सेवा संस्थान के प्रबंधक कमालुद्दीन भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पुलिस को अंगवस्त्र, फेस मास्क व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली बीडी मिश्र, एसआई रामजी यादव व आशीष सिंह आदि को सम्मानित किया गया। भाजपा नेत्री ललिता सिंह ने गैसड़ी व जरवा थाने में पुलिसकर्मियों को फेस मास्क व सैनिटाइजर दिया। रनियापुर टीम अध्यक्ष शहबाज अख्तर, शायन खान, फौजान खान आदि ने सीएचसी लठावर पर प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा बलरामपुर बार्डर पर लक्ष्मी शिक्षण एवं सेवा संस्थान की तरफ से प्रवासियों की मदद की गई। संस्थान के प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, रवि मिश्र, सोनू शुक्ल, विपिन, आशीष, राहुल, शिवम आदि ने प्रवासियों को भोजन आदि बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed