फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

तीन शिक्षक सहित 37 मिले कोरोना पाजिटिव

Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने तथा लोगों की लापरवाही के चलते बलरामपुर नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एमएलके पीजी कॉलेज टीचर्स कालोनी के तीन शिक्षकों सहित जिले में 37 लोग संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मिले सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि शु्क्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एमएलके पीजी कालेज के टीचर्स कालोनी में तीन लोग पाजिटिव मिले हैं। पीडब्लूडी आफिस व सिविल कोर्ट परिसर का एक-एक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के भगवतीगंज में एक, खलवा में दो व तुलसीपार्क में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के विशुनपुर, धुसाह, कटरा शंकरनगर, कल्ला चौराहा देवरिया, जोरावरपुर व जमुनहीडिहवा में एक-एक व्यक्ति पाजिटिव पाए गए हैं। उतरौला ब्लाक के रफीनगर, पटेलनगर, कोहनिया आदि स्थानों पर नौ लोग पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

दौलताबाद गैड़ास बुजुर्ग, छीतरपारा गैसड़ी, श्रीदत्तगंज, बेरिया सुरजनपुर, बफवान, तेलिया रतनपुर, जिगना, मोतीगंज रेहरा बाजार, निहारडीह, बिहोनी व शिवपुरा में एक-एक व्यक्तियों सहित जिले में कुल 37 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पाजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने तथा परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रहने का सुझाव दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील किया है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें। बेवजह भीड़ का हिस्सा न बने। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed