{"_id":"5ec40de88ebc3e90813bf7af","slug":"corona-balrampur-news-lko522292514","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय नहीं परदेशी बने कोरोना कैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय नहीं परदेशी बने कोरोना कैरियर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के हॉट स्पॉट एरिया का औचक निरीक्षण करते सीडीओ व एडीएम
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में अभी तक जितने भी लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है वे सभी लोग बाहरी जनपदों से जिले में लौटे हैं। जिले में ही रहने वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। 28 परदेसी जिले के लिए कोरोना कैरियर साबित हुए हैं। एक पॉजिटिव युवक स्वस्थ हो चुका है और 27 लोग अभी भी लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस पचपेड़वा ब्लॉक के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज क्वारंटीन सेंटर में 23 अप्रैल को मिला था। मुंबई से लौटा ये युवक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गया है। दूसरा केस तुलसीपुर के फैजान पब्लिक स्कूल क्वारंटीन सेंटर में दो मई को मिला। ये व्यक्ति भी मुंबई से लौटने के बाद फैजान पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। 14 मई को तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से दो लोग पचपेड़वा के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज व एक व्यक्ति श्रीदत्तगंज ब्लॉक के प्राइमरी पाठशाला मुजेहनी में क्वारंटीन था। ये तीनों व्यक्ति भी मुंबई से जिले में लौटे थे।
15 मई को छह व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली जिसमें दो लोग बलरामपुर नगर क्षेत्र, दो लोग गैसड़ी ब्लॉक तथा दो लोग हरैया सतघरवा ब्लॉक के सेंटरों में क्वारंटीन थे। ये लोग भी मुंबई से आए हैं। 16 मई को तुलसीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कौवापुर क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ये व्यक्ति भी मुंबई से लौटा था। 17 मई को जिले में आठ व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें पांच हरैया सतघरवा, दो तुलसीपुर तथा एक व्यक्ति श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सेंटरों में क्वारंटीन थे। ये लोग भी मुंबई से लौटे है। 18 मई को भी जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसमें छह लोग शिवपुरा, एक बलरामपुर नगर एवं एक व्यक्ति गैसड़ी के सेंटरों में क्वारंटीन थे। ये सभी लोग भी बीते दिन हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से जिले में लौटे हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर नगर के मोहल्ला खलवा में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला बीते दिनों दिल्ली के पहाड़गंज से घर लौटी थी। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय ये महिला महाकाल के दर्शन करने के बाद दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक रिश्तेदार के यहां रुक गई थी। परिवारीजन बीते दिनों उन्हें लेकर घर पहुंचे थे। 16 मई को इनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। 18 मई को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
सोमवार को जिले के हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा में छह तथा बलरामपुर नगर व गैसड़ी ब्लॉक के क्वारंटीन सेंटरों में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी क्वारंटीन सेंटरों के 400 मीटर परिधि को सील कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। हॉट स्पॉट एरिया की दुकानें बंद करा दी गई हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्र में होम लिस्टिंग शुरू कर दी गई है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के बारे में सभी विवरण जुटाए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले सभी लोगों को इलाज के लिए निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती करा दिया गया है। लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 26 कोरोना मरीजों के इलाज व देखभाल के लिए 25 टीमें लगाई गई हैं।