{"_id":"60425cf08ebc3edbfe58dfda","slug":"cooperate-in-vaccination-and-communicable-disease-control-balrampur-news-lko5680776174","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण व संचारी रोग नियंत्रण में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण व संचारी रोग नियंत्रण में करें सहयोग
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 टीकाकरण एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। टीकाकरण व संचारी रोग नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया प्रतिनिधि सहयोग करें। जागरूकता से ही कोरोना व संचारी रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया में बना हुआ है। इससे डरने के बजाए जागरूक होने की आवश्यकता है। कोरोना टीकाकरण का तृतीय चरण शुरू हो चुका है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला अस्पतालों में प्रत्येक कार्यदिवस पर तथा ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सप्ताह के तीन दिन सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण होगा। कन्या भ्रूण हत्या को अपराध बताते हुए सीएमओ ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी का स्वरूप माना गया है वहां कन्या भ्रूण हत्या चिंता की बात है। कन्या भ्रूण हत्या करने वाले चिकित्सा संस्थानों के बारे में जानकारी दें। संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार एवं यूनीसेफ की जिला कोआर्डिनेटर शिखा श्रीवास्तव ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
विज्ञापन
कहा कि एक से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। घर-घर जाकर तेज बुखार वाले मरीजों, टीबी के मरीजों तथा जेई से विकलांग हुए व्यक्तियों के बारे में सूचना एकत्र की जाएगी। इस दौरान जन्म व मृत्यु पंजीकरण के साथ-साथ आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड भी बनाया जाएगा। कार्यशाला का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद मिश्रा ने किया।
15375 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका
मीडिया कार्यशाला में कोरोना टीकाकरण की जानकारी देते हुए कोल्डचेन मैनेजर श्याम मिश्रा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत जिले में एक लाख 89 हजार 919 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना है। इसके तहत मार्च माह में कुल 47 हजार 480 बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है।
तीसरे चरण में अब तक 2090 बुजुर्गों तथा 179 बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह पहले व दूसरे चरण में 7484 के सापेक्ष 7095 हेल्थ केयर वर्करों तथा 7025 के सापेक्ष 6011 फ्रंट लाइन वर्करों का भी टीकाकरण हो चुका है। इसके अतिरिक्त 6185 हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।