{"_id":"6a95bc9b1685dbfa140908f5","slug":"convenience-for-those-traveling-to-nepalgunj-and-nanpara-balrampur-news-c-99-1-brp1003-154082-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपालगंज व नानपारा जाने वालों को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपालगंज व नानपारा जाने वालों को सुविधा
Mon, 31 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री।
बलरामपुर। बहराइच से वाराणसी जाने वाली ट्रेन का रूट बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेन नेपालगंज नानापारा होते हुए बलरामपुर पहुंचेगी। ऐसे में जिले के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 15131-15132 ट्रेन बहराइच से वाराणसी सिटी वाया गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर व गोरखपुर होते हुए संचालित होती थी। रेलवे प्रशासन इस ट्रेन को अब नेपालगंज से संचालित करेगा। सोमवार को बहराइच के नेपालगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:50 बजे पहुंची। ट्रेन पर बैठे यात्री मुकेश ने बताया कि यह ट्रेन पूर्व में ही संचालित थी। अब इसे दो स्टेशनों तक बढ़ाया गया है। स्टेशन अधीक्षक रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बहराइच से वाराणसी सिटी तक पूर्व में गाड़ी संख्या 15131-15132 अप-डाउन ट्रेन संचालित थी। इस ट्रेन को बस दो स्टेशन तक बढ़ाया गया है।