फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers will not have to face the problem of low voltage

Balrampur News: उपभोक्ताओं को नहीं झेलनी पड़ेगी लो वोल्टेज की समस्या

Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Consumers will not have to face the problem of low voltage
बलरामपुर के विद्युत उपकेंद्र महराजगंज तराई में पांच एमबीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करते तुलसीपु
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। लोड बढ़ने पर अब उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत उपकेंद्र महराजगंज तराई में एक करोड़ दस लाख रुपए की लागत से पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके लग जाने के बाद क्षेत्रवासियों को रोस्टर के अनुसार बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को विद्युत उपकेंद्र महराजगंज में लगाए गए पांच एमबीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहीं। इससे पहले उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर ट्रांसफार्मर का संचालन शुरू कराया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांव-गांव बिजली व्यवस्था देकर लोगों के घरों को रोशन करने का काम कर रही है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से महाराजगंज व शिवपुरा के क्षेत्रवासियों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रेमचंद्र, वीरेंद्र यादव, जेई रामसागर, पीसी राम, विशाल चौरसिया, लोकेश यादव, जेई रामसागर, डॉ. हुकुम सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, गणेश प्रसाद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed