फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers are angry over non-delivery of cooking gas at home

Balrampur News: रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

Wed, 06 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Consumers are angry over non-delivery of cooking gas at home
फोटो-35-बलरामपुर के अलीबाग में तेज धूप में गैस सिलिंडर लेने जाती महिला व छोटी बच्ची ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था सुधर नहीं रही है। बुकिंग के बाद भी पर्ची व सिलिंडर के लिए उपभोक्ता घंटों जूझ रहे हैं। पांच-पांच दिन गैस एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके सिलिंडर नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर सिलिंडर वितरण व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। राप्ती गैस एजेंसी व बालाजी एजेंसी के उपभोक्ताओं की समस्या खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को दोनों एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। उपभोक्ता पर्ची लेने व ई केवाईसी के लिए परेशान दिखे। तेज धूप में भीड़ अधिक होने के कारण पसीने से तरबतर थे। उपभोक्ता अनीस अहमद ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को बुकिंग कराई थी, उसके बाद से लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। मुन्नू ने बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को बुकिंग कराई थी, वह कैंसिल हो गई। फिर से बुक कराया, लेकिन अब तक पर्ची नहीं मिल पाई है। मनमोहन सिंह का कहना है कि उन्होंने 21 अप्रैल को बुकिंग कराई थी। 23 अप्रैल को मोबाइल में सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आया और 25 को सब्सिडी का पैसा भी आ गया, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। उपभोक्ता कलीम व आसिफ ने बताया कि जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी होम डिलीवरी का दावा हवाई है। एजेंसी कर्मी खुले मैदान में धूप में सिलिंडर बांटते हैं। धूप के कारण महिलाओं व बच्चों को परेशान होना पड़ता है। वहीं उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का पैसा लिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि सभी एजेंसी संचालकों को सिलिंडर होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई घर पर नहीं पहुंचाता है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed