फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of Haraiya Tiraha Overbridge begins

Balrampur News: हरैया तिराहा ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Wed, 15 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Construction of Haraiya Tiraha Overbridge begins
फोटो-34-बलरामपुर के तुलसीपुर में शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य ।-संवाद
तुलसीपुर। स्थानीय हरैया तिराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य फिर शुरू कर हो गया है। चैत्र नवरात्र एवं देवीपाटन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। लगभग 99.70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए शासन पहली किश्त के रूप में 35 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही जारी कर चुका है।
विज्ञापन

628 मीटर लंबे एल शेप ओवरब्रिज का निर्माण तहसील बाउंड्री के पास से शुरू होकर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते हुए देवीपाटन सड़क स्थित एक निजी लॉज तक प्रस्तावित है। वर्तमान में सेतु निगम ने कुल 18 पिलरों में से लगभग सात पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जो परियोजना का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा है। देवीपाटन शक्तिपीठ पर मेला अभी भी जारी है और रात के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व मेले में पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य की महत्ता और 31 दिसंबर 2027 की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed