फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Constable injured in road accident, referred to Lucknow

Balrampur News: सड़क हादसे में सिपाही घायल, लखनऊ रेफर

Thu, 20 Mar 2025 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Constable injured in road accident, referred to Lucknow
बलरामपुर/महराजगंज तराई। महराजगंज तराई में तैनात सिपाही अनूप राजवंशी (23) बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी है। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। कौवापुर बाजार में अज्ञात वाहन से हादसा हुआ है। वह अपनी बाइक से मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई में कांस्टेबल के पद पर तैनात अनूप राजवंशी मूल रूप से हरदोई जनपद के निवासी हैं। वह बृहस्पतिवार को अपनी बाइक से मुख्यमंत्री की वीईपी ड्यूटी में जा रहे थे। कौवापुर बाजार के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बाजार के लोगों की मदद से उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर जिला मेमोरियल अस्पताल के इंमरजेंसी में डॉक्टर ने उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महराजगंज तराई में कांस्टेबल के पद पर तैनात अनूप राजवंशी की मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगी थी, वहीं जा रहे थे। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed