फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congressmen protested by demonstrating in the collectorate

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested by demonstrating in the collectorate
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ में पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करने की घटना को लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। फर्जी मुकदमें वापस लेने व मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का उत्पीड़न बंद न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व उनके समर्थकों के ऊपर प्रशासन व सरकार की तरफ से मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिलाध्यक्ष पार्टी के नेताओं पर लगाए गए फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। सत्तारुढ़ दल की तरफ से केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर झूठे, बेबुनियाद व घृणित कृत्यों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं व समर्थकों पर दर्ज फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लिए जाएं। घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
धरने को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विनय कुमार मिश्र, एचके खान, सचिव मोहम्मद जलील, राजकुमार गुप्ता, सभासद माधव, मोहम्मद आफि खान, पूनम तिवारी, राजेश पांडेय, सभासद कृपाराम, श्रवण कुमार, अमर सिंह, राज कुमार, संतोष वर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, धरमवीर सिंह, श्रीपति शुक्ल, स्वामीनाथ वर्मा, हेमा तिवारी व अनिरुद्घ प्रसाद आदि ने संबोधित कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed