{"_id":"5d7144078ebc3e015b679412","slug":"congressmen-protest-against-increase-in-electricity-rates-balrampur-news-lko480051384","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन दफ्तर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। नियामक आयोग पर बिजली दरें बढ़ाकर हर वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि बढ़ती महंगाई में बिजली की बढ़ी दरों से हर वर्ग की परेशानियां बढ़ गई हैं। कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशफाक अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, विनय कुमार मिश्र, पीसीसी सदस्य डॉ. पंकज गुप्ता व अख्तर हुसैन खां ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि के साथ-साथ बिजली दरें बढ़ाकर हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। सभी को मिलकर इस जनविरोधी सरकार को बदलना होगा। मोटर व्हीकल अधिनियम में 10 गुना जुर्माना बढ़ाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
बिजली दरों में 15 प्रतिशत वृद्धि शर्मनाक है। ये सरकार अब व्यापारियों की भी नहीं है। बिजली व पेट्रोल की बढ़ी कीमतें व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। धरने को बृजेश मिश्र, हनीफ मास्टर, डॉ. प्रतीक मिश्र, देवेंद्र पांडेय, सुरेंद्र यादव, विकास सिंह विक्की, जमील, लालजी लहेरी, शैलेंद्र प्रताप सिंह शीलू, अवधेश पाल सिंह, डॉ. हामिद बलरामपुरी आदि ने संबोधित कर विरोध जताया। धरने में सईद लासानी, डॉ. हमीदुल्ला खां, धीरज मोदनवाल, गंगासागर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।