फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congressmen open front against undeclared power cuts

Balrampur News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congressmen open front against undeclared power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उतरौला (बलरामपुर)। अघोषित बिजली कटौती, महंगाई व किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य मारकंडेय मिश्र के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शकील अहमद, भूर्रे खान, डॉ. खल्लीउल्ला, शाद असरफ खान, राम सूरत, धर्मेद्र मिश्र, प्रदीप मिश्र, लाल जी मिश्र, कप्तान सिंह व इमरान खां आदि ने तहसील परिसर में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद एसडीएम स्वप्निल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि उतरौला तहसील क्षेत्र में लोकल फाॅल्ट के नाम पर कई घंटे अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी होने से गरीबों की कमर टूट गई है। कई विभागों में पद रिक्त हैं इसके बावजूद युवाओं की भर्ती नहीं की जा रही है। युवा बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग कि न्यायालयों में भाजपा नेताओं की दखलअंदाजी बंद की जाए। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। बाढ़ पीड़ितों को स्वीकृत बाढ़ राहत की राशि अभी तक नहीं मिली है, जिसका तत्काल भुगतान कराया जाए। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed