Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress held a march against changes in MNREGA

Balrampur News: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने की पदयात्रा

Fri, 13 Feb 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Congress held a march against changes in MNREGA
बलरामपुर नगर में निकाली गई पैदल मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता ।-स्रोत : पार्टी
बलरामपुर। मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शिवलाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के आवास से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

पदयात्रा अंबेडकर तिराहा पहुंची, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस वीर विनय चौराहे से होते हुए संतोषी माता मंदिर के पास अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर गरीब श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बजट में कटौती और भुगतान में देरी से युवाओं का पलायन बढ़ रहा है। प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कानूनी गारंटी देता है, लेकिन वर्तमान नीतियों से इसे कमजोर किया जा रहा है। पर्यवेक्षक ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने भी सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed