{"_id":"62740b4770cbac7c7e1c2519","slug":"complaints-of-mnrega-workers-will-be-resolved-balrampur-news-lko629222839","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा श्रमिकों की शिकायतों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा श्रमिकों की शिकायतों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए लोकपाल की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक सभागार में बीते दिन बैठक हुई। इसमें श्रमिकों की शिकायतों के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
मनरेगा लोकपाल आनंद उपमन्यु ने कहा कि शिकायतों का पंजीकरण कराने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। लिखित अथवा मौखिक रूप से मनरेगा श्रमिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विकास भवन स्थित लोकपाल कार्यालय में पंजीकृत डाक से भी शिकायत भेजी जा सकती है। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि की तरफ से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। ग्राम सभाओं की बैठक व रिकॉर्ड के रखरखाव और परिवारों के पंजीकरण व जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कार्य की मांग का रजिस्टर, गुणवत्ता, माप, मजदूरी का भुगतान, कार्यस्थल पर सुविधाएं व मस्टर रोल सत्यापन संबंधी शिकायतें भी लोकपाल से की जा सकती हैं। सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, सदर बीडीओ सागर सिंह व एडीओ सहकारिता आनंद बाबू सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।