फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Complaints made more than 50 times, but no hearing took place.

Balrampur News: 50 से अधिक बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

Sat, 04 Oct 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Complaints made more than 50 times, but no hearing took place.
बलरामपुर के उतरौला में फरियादियों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-स्रोत: विभाग
उतरौला/बलरामपुर। उतरौला तहसील सभागार में शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12:15 बजे श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम गड़िहिया विश्रामपुर निवासी प्रभावती पांडेय ने प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एक वर्ष से चक्कर काट रही हूं। थाना व संपूर्ण समाधान दिवस में 50 से अधिक बार प्रार्थनापत्र दिया। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर डीएम ने एसडीएम उतरौला अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रभावती की समस्या को दूर कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के पुरैना बुलंद निवासी मोहम्मद हारून ने तीन लोगों पर किरगिस्तान भेजने के नाम पर दो लाख 30 हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के टेढ़वा तप्पाबांक निवासी शकील अहमद ने पानी की टंकी को चालू कराने की मांग की। उतरौला के पटेलनगर निवासी मोहम्मद कासिम रजा ने डूडा पर प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त न भेजने का आरोप लगाया। जिला स्तरीय संपूर्ण समधान दिवस में 25 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ। डीएम ने बाकी बचे 22 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम को जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों तहसीलों में 80 पीड़ितों ने प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें सिर्फ 14 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर व तुलसीपुर में हुई जनसुनवाई
सदर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान सदर तहसील में 29 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सिर्फ तीन का ही निस्तारण हुआ। बाकी बचे 26 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने के लिए सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त को जिम्मेदारी सौंपी गई। तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 26 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें आठ का निस्तारण हुआ। बाकी बचे 18 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed