फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   compitition in school

पांच स्कूलों के छात्रों ने दंगल में दिखाया दमखम

Tue, 01 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
compitition in school
बलरामपुर। जिले के पांच स्कूलों के छात्रों ने अलग-अलग भार वर्ग में एक-दूसरे को पटकनी देकर अपना दमखम दिखाया। राम शंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामशंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार डॉ. मनीराम तिवारी ने दंगल का शुभारंभ किया। पहलवानों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया। दंगल में रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज के साथ-साथ एमपीपी इंटर कालेज, मॉडर्न इंटर कालेज, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज तुलसीपुर व मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा के छात्रों प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

60 किलोग्राम वर्ग में मॉडर्न इंटर कालेज के गौरव सिंह ने दीपेंद्र सिंह को चित्त कर विजेता बनें। दीपेंद्र सिंह को उप विजेता घोषित किया गया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में रामशंकर भारतीय इंटर कालेज के विनय कुमार पांडेय ने मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज के हरीश मौर्या को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में सात प्रतिभागी होने के कारण तीन चक्रों में प्रतियोगिताएं कराई गई। एमपीपी इंटर कालेज के राजेश शर्मा ने मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज के अजहर अली को हराकर विजेता बनें। 55 किलोग्राम भार वर्ग में पांच स्कूलों के छह प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।

इस वर्ग में मॉडर्न इंटर कालेज के अक्षय यादव व एमपीपी इंटर कालेज रमेश फाइनल में पहुंचे। एमपीपी के रमेश यादव ने अक्षय यादव को पटकनी देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक महेंद्र कुमार, अभय शंकर, मदनलाल, उमेशचंद्र, अंकुर तिवारी, नवीन पाल, शाहिद व श्याम मनोहर तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed