फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   competition

पक्ष में आकांक्षा व विपक्ष में रश्मि ने मारी बाजी

Mon, 23 Sep 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
competition
बलरामपुर। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सोमवार को जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता है तथा भारत की समस्याओं का मूलमंत्र जनसंख्या विस्फोट है विषयों पर प्रतियोगिताएं कराई गई है। पक्ष में आकांक्षा व विपक्ष में रश्मि शुक्ला ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजक व प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कालेज कैप्टन जीपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को उनके स्कूल में एमपीपी इंटर कालेज के साथ-साथ डीएवी इंटर कालेज, बीएवी इंटर कालेज, गर्ल्स इंटर कालेज, मॉडर्न इंटर कालेज, सिटी मांटेसरी इंटर कालेज व स्कालर्स इंटर कालेज आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पक्ष में माडर्न इंटर कालेज की छात्रा आकांक्षा मिश्रा को प्रथम, स्कालर्स अकादमी इंटर कालेज उतरौला की छात्रा मरियम अफीफा को द्वितीय और बीएवी इंटर कालेज की छात्रा मोहिनी सिंह को तृतीय स्थान मिला। विपक्ष में मॉडर्न इंटर कालेज की छात्रा रश्मि शुक्ला को प्रथम, बीएवी इंटर कालेज की छात्र गणेश कुमार यादव को द्वितीय और मॉडर्न इंटर कालेज की छात्रा हेमा शुक्ला को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक राकेश प्रताप सिंह, गीता गौतम, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश शुक्ल, सुरेश कुमार यादव व अन्नपूर्णा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed