फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Collision between bus and car, father and son killed, four injured

Balrampur News: बस व कार में भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत, चार घायल

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Collision between bus and car, father and son killed, four injured
बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बृहस्पतिवार की सुबह शिवानगर गांव के पास बस व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें गोंडा के विशुनपुर बैरिया रौतावां निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोंडा जनपद के कोतवाली देहात के विशुनपुर बैरिया ग्राम पंचायत के मजरा रौतावां निवासी सुखदेव यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कार से अपने पिता, भाई, बाबा व चाचा के साथ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर दर्शन करने गये थे। दर्शन करने के बाद वह वापस गोंडा जा रहे थे, तभी तुलसीपुर से आगे शिवा नगर गांव के पास सामने से आ रही निजी बस व कार से भिड़ गई। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे कार में सवार सभी घायल हो गए। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पिता जगदंबा प्रसाद (45) व उनके पुत्र शिवसहाय (20) को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल सुखदेव, हरिशंकर, पंकज व संतोष को मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ललिया ज्योतिश्री ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। दोपहर बाद मृतकों के घर वाले अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

-----------------------
मामा की कार से आए, मृतक चला रहा था कार
बलरामपुर। घायल सुखदेव ने बताया कि कार उनके मामा की थी। मामा दर्शन करने नहीं आए थे। गाड़ी उनके भाई मृतक शिव सहाय चला रहे थे। वहीं, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दो लोगों की मौत हो गई थी। दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के रोने-चीखने से अस्पताल में भीड़ इकट्टा हो गई। एक साथ बाप-बेटे की मौत से सभी की आंखें नम हो गई। जिला संयुक्त अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृतक बाप-बेटे का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम परिजन शव लेकर पैतृक आवास गोंडा के लिए चले गए। उधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed