फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM Yogi Adityanath performed puja at Devipatan temple served cows by feeding them grams jaggery and roti

बरेली बवाल: 24 घंटे में योगी का तीसरा अल्टीमेटम, बोले- दंगा किया तो जहन्नुम...गजवा-ए-हिंद पर दूंगा नरक का टिकट

Sun, 28 Sep 2025 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 12:53 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद चना... गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान मंच से सीएम ने एक बार फिर दंगाइयों को खुले शब्दों में चेतावनी दी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed puja at Devipatan temple served cows by feeding them grams jaggery and roti
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बरेली बवाल पर 24 घंटे में तीसरी बार दंगाइयों को अल्टीमेटम दिया। कहा कि यूपी में अराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दूंगा। गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर नरक का टिकट मिलेगा। भारत में उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया।

विज्ञापन

सीएम ने छांगुर को कहा कालनेमि राक्षस

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में अराजकता और दंगा फैलाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा। बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने की नसीहत दी। उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना करते हुए कहा कि विकास में बाधा डालने वाले राक्षसों का विनाश होगा। सपा और कांग्रेस के अराजकतत्वों से मिले होने की बात कही। 
विज्ञापन

भारत में नहीं चलेगा गजवा-ए-हिंद

सीएम ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत की धरती पर ये नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है। यहां उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बन जाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैं, वे कान खोलकर सुन लें। देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था चौराहे पर दिखाने की चीज नहीं

सीएम ने आगे कहा कि किसी को प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं हैं। कुछ लोग नए हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम उनकी सोच से कहीं ज़्यादा तैयार हैं। उन्हें वैसे ही पीटा जाएगा जैसे बरेली में पीटा गया। ये मूर्ख यह भी नहीं जानते कि आस्था के प्रतीकों का सम्मान किया जाता है। आस्था कोई चौराहे पर दिखाने की चीज नहीं है। 

बच्चों की भी ज़िंदगी बर्बाद करने पर तुले कुछ लोग

उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर देकर समाज में अराजकता फैला रहे हैं। उन्हें यह एहसास भी नहीं कि उनकी अपनी ज़िंदगी तो बर्बाद हो ही चुकी है। अब वे इन बच्चों की ज़िंदगी भी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। लेकिन, सरकार इस तरह की अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे पहले ही बता दिया जाएगा कि हम बिना पूछे उसे नरक का टिकट दे देंगे।

CM Yogi Adityanath performed puja at Devipatan temple served cows by feeding them grams jaggery and roti
सीएम ने देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना कर की गोसेवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले सीएम ने रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन कर उनके पांव पखारे। इसके बाद आरती की। यहां से वह गोशाला पहुंचे। वहां पर गायों को चना... गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। 

CM Yogi Adityanath performed puja at Devipatan temple served cows by feeding them grams jaggery and roti
बच्चों को टाफियां देते सीएम योगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले। बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे। बताते चलें कि सीएम शनिवार की रात यहां पहुंचे थे। उस समय मंदिर में दर्शन करके विश्राम को चले गए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं मंदिर में ही किया था। 

CM Yogi Adityanath performed puja at Devipatan temple served cows by feeding them grams jaggery and roti
सीएम को सुनने उमड़ा जनसमूह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

826 करोड़ की 124 परियोजनाओं की दी सौगात

मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed