{"_id":"61d9d07c5180c938706c6fb0","slug":"cm-gifted-tourism-scheme-of-98-07-lakh-balrampur-news-lko61262152","type":"story","status":"publish","title_hn":"98.07 लाख की पर्यटन योजना का सीएम ने किया लोकापर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98.07 लाख की पर्यटन योजना का सीएम ने किया लोकापर्ण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 98.07 लाख की दो पर्यटन योजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। वर्चुअल संवाद से सीएम ने जिले के लोगों को पर्यटन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि पर्यटन की योजनाएं जिले व क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार का पर्यटन योजनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रहा है।
पर्यटन के संसाधनों आय बढ़ाने के बेहतर स्रोत बन सकते हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में समारोह के दौरान मौजूद सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र उतरौला पालिहर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास पर 48.88 लाख रुपये और सदर विधानसभा क्षेत्र के बिजलीपुर स्थित विजलेश्वरी देवी मंदिर में 49.19 लाख रुपये पर्यटन के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर जेई यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड मनोज कुमार मौर्य, सहायक पर्यटन अधिकारी राम तीरथ यादव व अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान सदर विधानसभा के राज्यमंत्री पल्टूराम व उतरौला विधानसभा के विधायक राम प्रताप वर्मा जुड़कर सीएम का संवाद सुना और उन्हें बधाई दी। संवाद